{"_id":"693f1e5b1be36c9a1c0812e3","slug":"170-patients-of-skin-disease-and-128-patients-of-respiratory-disease-arrived-hathras-news-c-56-1-hts1004-141738-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: त्वचा रोग के 170 और सांस के पहुंचे 128 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: त्वचा रोग के 170 और सांस के पहुंचे 128 मरीज
विज्ञापन
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेलों के तहत स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दीं गईं। इन मेलों में 1116 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिन्हें दवा दी गई। 128 सांस रोगियों का परीक्षण किया गया। पेट रोग के 152 मरीज पहुंचे। इनके अलावा 170 मरीज त्वचा रोगों के रहे।
बुखार के 99 मरीज रहे। इनमें से 53 की मलेरिया तथा सात की डेंंगू की जांच की गई, लेकिन राहत वाली बात रही कि कोई पॉजिटिव नहीं आया। डायबिटीज के 56 मरीजों ने परीक्षण किया। 14 मरीजों को टीबी की संभावना जताई गई। इसलिए जांच के लिए इनके रक्त के नमूने लिए गए। हायपरटेंशन के 45 व लिवर के 22 मरीज पहुंचे। 274 मरीज अन्य बीमारियों के रहे। 243 मरीजों की कोविड की जांच की गई। इनमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला। 122 बच्चों का परीक्षण किया गया। 20 बच्चे कुपोषण के शिकार मिले।
बता दें कि जिले में सांस व पेट रोग के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही। त्वचा रोगियों की भी संख्या बढ़ रही है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की लाइन लगी रही। बच्चों में सर्दी जुकाम व बुखार की समस्या देखने को मिल रही है। सीएमओ ने कहा है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांचकर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --