फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नामित कंपनी के निदेशक ने सीएमओ पर लगाया 5 लाख रुपये मांगने का आरोप

नामित कंपनी के निदेशक ने सीएमओ पर लगाया 5 लाख रुपये मांगने का आरोप

Sat, 02 Feb 2019 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नामित कंपनी के निदेशक ने सीएमओ पर लगाया 5 लाख रुपये मांगने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


अवनी परिधि के निदेशक ने सीएमओ पर अवैध तरीके से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं स्टॉफ नर्सों की नियुक्ति किए जाने के आरोप लगाए है। वही नामित संस्था के द्वारा मैनपावर आपूर्ति के नाम पर सीएमओ द्वारा 5 लाख रुपये की मांग किए जाने के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत निदेशक चिकित्सालय उपचार को की है।

अवनी परिधी के निदेशक अज्ञात गुप्ता ने अपने पत्र में कहा है कि विभिन्न चिकित्सीय आउटसोर्सिंग के आधार पर मैनपावर आपूर्ति के लिए हमारी कंपनी अधिकृत है। हमारे द्वारा कई बार सीएमओ हाथरस से मिलकर एवं मेल के माध्यम से शासनादेश के क्रम में मैनपावर आपूर्ति प्रदान करने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


निदेशक के अनुसार हमारी कंपनी के मार्केटिंग प्रतिनिधि से पांच लाख रुपये की मांग की गई है और न देने पर कार्य न देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों यह मालूम हुआ है कि सीएमओ द्वारा श्रीट्रान इंडिया के माध्यम से भर्तियां की गई है। जिनके भुगतान के लिए बजट की मांग की गई है। निदेशक ने इस प्रकरण जांच कर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed