{"_id":"5c38e710bdec2273404deefc","slug":"161547233040-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर चालू नहीं विभाग ने थमा दिया बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर चालू नहीं विभाग ने थमा दिया बिजली बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गांव ततारपुर में विद्युतीकरण का काम अभी अधूरा है। कार्यदायी संस्था ने मीटर लगाए दिए। लोगों को बिल भी पहुंच गए। लेकिन खास बात यह है कि इन मीटरों में अभी बिजली की सप्लाई नहीं है। शुक्रवार को ग्रामीण सलेमपुर बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने समस्या को दूर करने की मांग की।
बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति विद्युतीकरण योजना के तहत 1282 गांवों में विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। योजना के तहत गांव ततारपुर में हो रहे विद्युतीकरण के कार्य को अधर में छोड़ दिया है। इस कारण गांव के कई इलाकों में लोग दिक्कतों से जूझ रहे हैं। मीटरों में बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई। विभाग ने ग्रामीणों को चार माह का बिल भी थमा दिया है।
इसे लेकर लोग परेशान हैं। शुक्रवार को ततारपुर के लोग ओढपुरा कार्यालय पहुंचे। उसके बाद सलेमपुर स्थित एसडीओ बिजली कार्यालय पहुंचे। एसडीओ ग्रामीणों को जल्द बिजली सप्लाई चालू कर मीटर के हिसाब से बिल लेने का आश्वासन दिया। कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।