{"_id":"5b92bd4a867a557e9f67bd6a","slug":"161536343370-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परफॉरमेंस ग्रांट के लिए 10 ग्राम पंचायतों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परफॉरमेंस ग्रांट के लिए 10 ग्राम पंचायतों का चयन
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शासन स्तर से जिले में परफॉरमेंस ग्रांट का आदेश आने के बाद डीपीआरओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी इस प्रक्रिया में जुट गए हैं। जिले से अब तक विभागीय अधिकारियों ने 10 ग्राम पंचायतों को परफॉरमेंस ग्रांट के लिए तैयार कर लिया है।
इन ग्राम पंचायतों के आवेदन भी विभाग की ओर से किए जा रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी और ग्राम पंचायतों को भी इस स्कीम का लाभ देने के लिए जुटे हुए हैं। इसके तहत शुक्रवार को पूरे दिन कार्यालय में दस्तावेजों को पूरा करने का काम चलता रहा। परफॉरमेंस ग्रांट में सलेक्शन के बाद इन ग्राम पंचायतों को 14 वें वित्त से मिलने वाली धनराशि का 10 फीसदी अतिरिक्त मिलेगा।
शासन स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायत को परफॉरमेंस ग्रांट दिए जाने के लिए एक मौका दिया गया है। इसके तहत वह ग्राम पंचायत लाभ ले सकती है, जो ग्राम पंचायत किसी भी स्त्रोत से आय कमाती हो। वही इन ग्राम पंचायतों का ऑडिट व अन्य दस्तावेज भी पूरे होने चाहिए। विभाग की ओर से संबंधित तहसीलों से पंचायतों की आय को अपने खाते में ले लिया गया है।
विज्ञापन
अब इन ग्राम पंचायतों के आवेदन को विभागीय कर्मचारी अपने पोर्टल पर अपलोड़ कर रहे है। 10 सितंबर तक जिले से इस पोर्टल पर आवेदन अपलोड़ किए जाएंगे। इस कारण विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम प्रधान दस्तावेजों को पूरे करने में लगे हुए है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले से 20 ग्राम पंचायतों को इसके तहत आवेदन कराने का लक्ष्य है।