फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब, हर मेडिकल स्टोर पर मिलेगी स्वाइन फ्लू की दवा

अब, हर मेडिकल स्टोर पर मिलेगी स्वाइन फ्लू की दवा

Sat, 05 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अब, हर मेडिकल स्टोर पर मिलेगी स्वाइन फ्लू की दवा
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देख शासन ने इन रोगों की दवाओं और सिरप को दवा लाइसेंस की विशेष कैटेगरी से मुक्त कर दिया है। अब इन दवाओं को औषधि विभाग का लाइसेंस रखने वाला कोई भी विक्रेता बेच सकेगा।

स्वाइन फ्लू की दवाओं को औषधि विभाग के अंतर्गत विशेष कैटेगरी शेड्यूल एक्स में रखा गया था। इसके लिए दवा लाइसेंस धारकों को विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। जिला औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि शासन के आदेश के बाद केमिस्ट एसोसिएशन को अवगत करा दिया गया है कि अब हर मेडिकल स्टोर संचालक अपने यहां स्वाइन फ्लू की दवाएं और सिरप रखकर उसकी बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर यह दवा ताला बंद करके रखी जाएगी। इस दवा की बिक्री के लिए अलग से रजिस्टर बनाना होगा। इसके अलावा अगर फ्रिज में रखने वाली दवा है, तो उसके लिए अलग से छोटा फ्रिज लेना होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह मेडिकल संचालक दवा खरीद कर बिल उनके समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे यह संस्तुति हो सके कि मेडिकल स्टोर पर स्वाइन फ्लू की दवा उपलब्ध हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू को लेकर हाथरस में भी अलर्ट
हाथरस। लखनऊ में स्वाइन फ्लू से हुई तीन मौतों के बाद हाथरस को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड रिजर्व करने, जांच किट मंगवाने आदि के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों का कहना है कि अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है।


गौरतलब है कि लखनऊ में अब तक 75 से भी अधिक मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिल चुके हैं। कई दूसरे जिलों में भी रोगी मिलने की बात सामने आई है। हाथरस बृजक्षेत्र मथुरा से सटा हुआ है, इस कारण भी हाथरस जिले को सेंसेटिव माना गया है। इसलिए स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई रोगी सामने नहीं आया है, लेकिन सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed