फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yoga In Sadabad

योग से दिया स्वस्थ तन और मन का संदेश

Wed, 21 Jun 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद।
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद। Updated Wed, 21 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Yoga In Sadabad
Yoga In Sadabad - फोटो : AMAR UJALA
 
विज्ञापन

कस्बा व देहात क्षेत्र में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। इस दिन स्कूल कॉलेजों से लेकर सामाजिक व राजनीतिक संस्थाआें में आयोजित हुए योग शिविरों में योग क्रियाएं कराई गईं। इन शिविरों में योग प्रशिक्षकोें ने योग से होने वाले लाभों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। लोगों ने बढ़-चढ़कर योग शिविरों में सहभागिता की।
 

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने किया योग
प्रशासन की ओर से योग शिविर का आयोजन सादाबाद इंटर कॉलेज में किया गया। इस शिविर में एसडीएम जयप्रकाश व सीओ मनीषा सिंह के अलावा सभी सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। यहां करीब दो घंटे तक योग की विभिन्न क्रियाएं कराई गईं। छात्र छात्राओं और आम लोगों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, चौधरी संजय सिंह सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को योग क्रियाएं कराईं
एमजे पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक जगवीर सिंह व मुनेश कुमार की देखरेख में हुए योग दिवस का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थी व उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। योग का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक अंजली मिश्रा ने दिया। प्रधानाचार्य एमपी सिंह ने योग के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर दीपक चौधरी, पूनम पाठक, अंजू अग्रवाल, श्वेता शर्मा व मनीषा चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस ने भी किया योग शिविर का आयोजन
सुभाष गली स्थित श्री वासुदेव विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने योग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आरएसएस के पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौ. संजय सिंह, अशोक कुशवाह, सोमप्रकाश वार्ष्णेय, हेमंत गौतम, दिनेश त्यागी, डॉ. तरूण, डॉ. देवचंद्र गौड, कनक गौतम, यश जैसवाल, भगवान स्वरूप पचौरी, दिलीप अग्रवाल, कमलकांत, सत्यदेव पचौरी, विशाल सिंह, राजू अग्रवाल, राम पचौरी आदि थे।

बच्चों को बताया योग का महत्व
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गीता राम डांस एकेडमी ने भी योग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कोरियोग्राफर व योग प्रशिक्षक अंशू चौधरी ने बच्चों को योग क्रियाएं कराईं और योग के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि डांस के साथ योग करना भी काफी महत्वपूर्ण है। योग करने से बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। इस दौरान गीता चौधरी, प्रीती चौधरी आदि थे।


स्वयं भी करें और दूसरों को भी कराएं योग
केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आयुष मंत्रालय) द्वारा आयोजित किए गए योग शिविर में आखिरी दिन युवाआें को योग क्रियाएं कराई गईं। केंद्र प्रभारी देवेंद्र सिंह मधुर ने कहा कि स्वयं भी योग करें और दूसरों को भी रोजाना योग करने की सलाह दें। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। योग गुरु मदन मधुर ने स्वक्तिकासन, योग मुद्रासन, प्रणायाम सहित कई योग क्रियाएं कराईं। इस मौके पर सचिन चौधरी, अजीत कुमार, लखवीर सिंह आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed