फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   16 newly selected chief servants received appointment letters

Hathras News: 16 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Thu, 28 Aug 2025 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
16 newly selected chief servants received appointment letters
विकास भवन में चयनित मुख्य सेविकाओं काे    नियु​क्ति पत्र देते अति​थि। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : Samvad
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्रदेश की 2524 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिए गए। इसका प्रसारण जनपद में भी दिखाया गया। जनपद की 16 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन




विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, परियोजना निदेशक राजेश कुरील द्वारा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। विधायक ने गरीबों के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। सीडीओ द्वारा नई तकनीक के साथ कार्य करते हुए आईसीडीएस विभाग में उन्नति लाने हेतु प्रेरित किया गया।
विज्ञापन




जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी लोगों को जिले में पोस्टिंग देने के लिए पोर्टल विभाग द्वारा विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य सेविका बनी हैं। कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed