{"_id":"68e6c7b5cd50d7c22b039c86","slug":"16-lakh-worth-of-iron-rods-disappeared-along-with-the-truck-hathras-news-c-56-1-sali1016-138654-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक समेत 16 लाख का सरिया किया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक समेत 16 लाख का सरिया किया गायब
Thu, 09 Oct 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
शहर के खातीखाना के थोक लोहा व्यापारी ने ट्रांसपोर्टर व ट्रक चालक पर साजिश कर 16.10 लाख रुपये का सरिया गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को इस मामले में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
खातीखाना में सुबोध अग्रवाल (डब्बू लोहिया) की श्री बालाजी एसोसिएट्स के नाम से लोहे के थोक की फर्म है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से न्यू झारखंड ओडिशा एंड मूवर्स न्यू हावड़ा ब्रिज सलग रोड साक्षी जमशेदपुर (झारखंड) के ट्रांसपोर्टर से संपर्क कर ट्रक बुक किया था।
तीन अक्तूबर को झारखंड के चाईबासा से इस ट्रक में सरिया लदकर हाथरस के लिए रवाना हुआ। ट्रक सुबह 8:12 बजे रवाना हुआ था, लेकिन अब तक हाथरस नहीं पहुंचा। व्यापारी ने बताया कि चार अक्तूबर को उनकी चालक से बातचीत हुई थी, उसने छह अक्तूबर तक पहुंचने का आश्वासन दिया था, मगर छह अक्तूबर को चालक का फोन बंद आया। जब उन्होंने ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया तो उसने बताया कि ट्रक और माल दोनों गायब हैं। व्यापारी का आरोप है कि ट्रक चालक निहाल खान, मालिक एसके रोशन और ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह ने मिलकर संगठित तरीके से धोखाधड़ी की है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली के एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।