{"_id":"6554de5de3e182563501db0e","slug":"15th-installment-reached-the-accounts-of-1-86-lakh-farmers-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi: 1.86 लाख किसानों के खातों में पहुंची 15वीं किस्त, 56 किसान को भेजीं पिछली किस्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi: 1.86 लाख किसानों के खातों में पहुंची 15वीं किस्त, 56 किसान को भेजीं पिछली किस्तें
Wed, 15 Nov 2023 08:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:36 PM IST
सार
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हाथरस जिले के 1.86 लाख किसानों को लाभांवित किया गया है। 15 नवंबर को इन किसानों के खातों में किस्त की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15 वीं किस्त किसानों के खातों में 15 नवंबर को भेज दी गई है। इस बार जिले के 1.86 लाख किसानों के खातों में धनराशि की किस्त भेजी गई है। हालांकि इसमें करीब 56 हजार किसान ऐसे हैं, जिनके खातों में पिछली किस्तें भी भेजी गई हैं, जोकि ई केवाईसी व अन्य वजह से रुकी हुई थी।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के लिए 1.86 लाख किसानों को लाभांवित किया गया है। 15 नवंबर को इन किसानों के खातों में किस्त की धनराशि भेज दी गई है। जिले के1.30 लाख किसानों के खातों में 15 वीं किस्त भेजी गई है। वहीं करीब 56 किसानों के खातों में पिछली किस्तों की धनराशि को भेजा गया है।
विज्ञापन
ई केवाईसी व अन्य वजह से कुछ किसानों के खातों में अभी धनराशि नहीं भेजी गई है। शासन की ओर से योजना के ई केवाईसी व भूमि का सत्यापन भी कराया जा रहा है। इस कारण धनराशि की किस्त को रोक दिया जाता है। डीडी हंसराज ने बताया कि जिले के 1.86 लाख किसानेां के खातों में किस्त भेजी गई है।
विज्ञापन