फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नगर पालिका क्षेत्र में लागू होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

नगर पालिका क्षेत्र में लागू होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

Mon, 10 Jun 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में लागू होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। शहरवासियों को सुगम यातायात की जल्द सौगात मिलेगी। शहर में जो पार्क बन रहे हैं, वह मूलभूत सुविधाओं से लैस होंगे। नगर पालिका प्रशासन जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाएगा।

उल्लेखनीय है कि शहर में अनियंत्रित यातायात बड़ी चुनौती है। यात्रा के दौरान ट्रैफिक के चलते लोगों का जाम में काफी समय बर्बाद होता है। आए-दिन यातायात से दुर्घटनाएं भी होती है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए जल्द शहर में जल्द ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा योजना बनाकर ट्रैफिक प्रबंधन पर काम किया जाएगा। तेजी के साथ प्रदूषित हो रही आव-ओ-हवा और अनियमित जीवन शैली से शहरवासियों की सेहत भी बिगड़ रही है। इसके लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर अच्छे पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। इन पार्कों में लोगों के टहलने और बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। शौचालय से जुड़ी सुविधा, शुद्ध पेयजल, योग के लिए उपयुक्त स्थान, बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि विकसित किए जाएंगे। इन सभी क्रियाकलापों पर नगर पालिका द्वारा अब योजना तैयार की जा रही है, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि जल्द ही शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed