{"_id":"5cfd57b1bdec22071212ecb2","slug":"15601069219-hathras-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से आतिशबाजी बनाते हुए पकड़ा, बारूद व अन्य सामिग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से आतिशबाजी बनाते हुए पकड़ा, बारूद व अन्य सामिग्री बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांव पुरा कलां में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से बारूद और आतिशबाजी बनाने का सामान भी बरामद किया है।
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को यह सूचना मिली कि गांव पुरा कलां में एक व्यक्ति अवैध रूप से आतिशबाजी बना रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी और अमर सिंह पुत्र डूंमर सिंह निवासी पुरा कलां को पकड़ लिया। वह आतिशबाजी बना रहा था। पुलिस को मौके से बारूद और आतिशबाजी बनाने का अन्य सामान मिला।
पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास पटाखे बनाने का कोई लाइसेंस नहीं है। पटाखे बेचने का लाइसेंस था, जिसका नवीनीकरण नहीं हो पाया है। वह अब इन पटाखों को शादी-विवाह में चलाकर अपना रोजगार करता है। हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।