फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एमडी का नहीं उठा फोन तो आम आदमी को क्या मिलेगी सुविधा

एमडी का नहीं उठा फोन तो आम आदमी को क्या मिलेगी सुविधा

Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एमडी का नहीं उठा फोन तो आम आदमी को क्या मिलेगी सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निगम के एमडी का कंट्रोल रूम के नंबर पर शुक्रवार की रात को फोन नहीं उठा तो आम आदमी को जिले का बिजली महकमा क्या सुविधा देगा। रात्रि में कंट्रोल रूम के नंबर पर निगम के एमडी ने कॉल कर सुविधा का हाल जाना। फोन उठने के मामले में बिजली अधिकारियों से जवाब मांगा है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने मुख्यालय को 24 घंटे और ग्रामीण अंचल को 18 बिजली सप्लाई देने आदेश जारी कर दिया। इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम ने प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम बनाते हुए एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया। लोगों से अपील की गई कि यदि कही तार टूटे या बिजली से संबधित समस्या हो तो तत्काल इस नंबर पर फोन करें। साथ ही पोल टूटने और लाइन आदि क्षतिग्रस्त होने के फोटो स्थान का नाम लिखकर व्हाट्सएप नंबर पर डालें। जल्द से जल्द समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को हाथरस के कंट्रोल रूमके व्हाट्सएप नंबर 9412747071 पर निगम के एमडी एसके वर्मा ने फोन किया। फोन नहीं उठा। इस पर निगम के एमडी ने बिजली अफसरों ने जवाब मांगा है। फोन न उठने की महकमे में शनिवार को काफी चर्चा रही। अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि कंट्रोल रुम के नंबर पर तीन लोगों की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है। अभी अनुमति नहीं मिली है। वर्तमान में एक व्यक्ति की तैनाती है। इस कारण फोन नहीं उठ पाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed