{"_id":"5ce83901bdec220785347215","slug":"155872286716-sadabad-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर हुआ ठप, उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने को भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर हुआ ठप, उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने को भटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
शुक्रवार को मुरसान रोड और जैतई रोड स्थित बिजली दफ्तरों पर बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोगों को कई घंटो तक सर्वर ठप रहने की वजह से कनेक्टिविटी न आने की समस्या का सामना करना पड़ा। इस वजह से काफी लोग बिना बिल जमा किए ही लौटने को मजबूर रहे।
मुरसान रोड स्थित बिजली दफ्तर पर काफी लोग बिजली का बिल जमा करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन बिजली कर्मियों नेे उपभोक्ताओं को कनेक्टिविटी न आने की बात कही तो उनमें निराशा व्याप्त हो गई। उपभोक्ता काफी दूर से यहां बिजली का बिल जमा करने पहुंचे थे।
इस वजह से उपभोक्ता बिना बिल जमा किए ही निराश होकर लौट गए। इधर, करीब पौने दो बजे कनेक्टिविटी के आने के बाद ही लोगों के बिल जमा हो सके। एसडीओ दुर्गेश गौतम ने बताया कि बिलिंग काउंटर का सर्वर ठप था, जिस वजह से काफी देर तक कनेक्टिविटी गायब रही।