{"_id":"5ce8370abdec2207514f38ec","slug":"15587223651-hathras-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स पर मधु मक्खियों ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स पर मधु मक्खियों ने बोला हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरपीएम कॉलेज में चल रहे एनसीसी शिविर में मधु मक्खियों ने कैडेट पर धावा बोल दिया। एक कैडेट को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य को कैंप परिसर में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
पिछले कई दिनों से आरपीएम डिग्री कॉलेज परिसर में 9 यूपी एनसीसी बटालियन के दस दिवसीय शिविर का आयोजन हो रहा है। यहां से थोड़ी दूरी पर मौजूद एक बाग में गुरुवार को एनसीसी के अधिकारी कैडेट की लैक्चर क्लास ले रहे थे। इस बीच वहां पर कुछ मधु मक्खियां आ गईं।
उन्होंने कैडेट को डंक मारना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई। इस बीच शिवजीत पुत्र चंद्रभान निवासी सादाबाद को मधु मक्खियों ने घेर लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे अन्य कैडेट और एनसीसी के अधिकारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर काफी देर चले इलाज के बाद उसे होश आया।