फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब सीसीटीवी कैमरे खरीद में घपले की बू

अब सीसीटीवी कैमरे खरीद में घपले की बू

Sat, 02 Feb 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
अब सीसीटीवी कैमरे खरीद में घपले की बू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। विकास भवन परिसर में बाइकों की चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इन कैमरों की खरीद में घपले की बू आना शुरू हो गया है। यहां विकास भवन परिसर लगे सीसीटीवी कैमरों की खरीद किस मद से हुई है, यह अभी तक सवाल बना हुआ है।

विकास भवन की मुखिया डीडीओ मंजू श्रीवास्तव की मानें तो किस मद से और कहां से कैमरे लगे हैं, उन्हें पता नहीं है। वहीं कैमरे की खरीद में टेंडर प्रक्रिया इस्तेमाल हुई है या नहीं, यह भी सवाल बना हुआ है। विकास भवन परिसर से लगातार कई महीनों से बाइकों की चोरी होने के मामले सामने आ रहे थे।
विज्ञापन


इन मामलों को देखते हुए विकास विभाग की ओर से साईकिल स्टैंड का ठेका दिए जाने का विचार किया गया, लेकिन कोई भी ठेकेदार साइकिल स्टैंड का ठेका लेने के लिए नहीं आया। इस एवज में विकास भवन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। अब कैमरों की खरीद किस मद से की गई है, यह सवाल बना हुआ है। कैमरों के खरीद को लेकर विकास भवन में चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इनके बारे में हमें कोई संज्ञान नहीं है। विकास विभाग के किस मद से यह लगे हैं, इसकी जानकारी नहीं हैं। वहीं कैमरे खरीद में क्या टेंडर प्रक्रिया इस्तेमाल की गई है, इसकी जानकारी नहीं है। सीडीओ के कहने पर यह कैमरे लगाए गए हैं।
-मंजू श्रीवास्तव, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed