फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   फर्जी नलकूप मामले में एसआईटी जांच से खलबली।

फर्जी नलकूप मामले में एसआईटी जांच से खलबली।

Wed, 19 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फर्जी नलकूप मामले में एसआईटी जांच से खलबली।
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। फर्जी नलकूप मामले में एसआईटी की जांच से बिजली महकमे में खलबली मची हुई है। आगरा विजिलेंस भी मामले की जांच कर रही है। कागजी व भौतिक सत्यापन के दौरान करीब दो हजार फर्जी कनेक्शन सामने आए हैं। अब सरकार ने मामले की जांच एसआईटी के हाथों में सौंप दी है।

बतादें कि हाथरस जिले के जंक्शन क्षेत्र में खंड तृतीय के अधिकारियेां ने डार्क जोन होने के बाद करीब दो हजार फर्जी कनेक्शनों का वितरण कर दिया। इस मामले की जांच बीते दिनों मुख्य अभियंता आफिस की टीम ने की। करीब 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कार्रवाई से नाराज किसानों का गुस्सा फूट गया। किसानों ने ओढ़पुरा पर प्रदर्शन किया। फिर मामले की जांच एसपी विजिलेंस को सौंप दी। एसपी ने सासनी स्थित खंड तृतीय के कार्यालय में कई बार पत्रावलियों को खंगाला है।
विज्ञापन


क्षेत्र में भौतिक सत्यापन भी किया। अब मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी है। फर्जी कनेक्शन मामले में संलिप्त अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी हुई है। चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया है। इस मामले में करीब दस कर्मियों के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इस मामले में एक्सईएन राजकुमार का कहना है कि मामले की जांच विजिलेंस कर रही है। करीब दो हजार फर्जी कनेक्शन सामने आए हैं। अब एसआईटी मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed