{"_id":"59529f584f1c1b0b478b4789","slug":"141498586968-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगाई पुताई से चमकेंगे बेसिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगाई पुताई से चमकेंगे बेसिक स्कूल
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के भवन अब रंगाई-पुताई के माध्यम से चमकेंगे। बीएसए रेखा सुमन ने सभी बीईओ को इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय परिसरों की रंगाई-पुताई एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने मॉडल के रूप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी परती बनारसी को सभी बीईओ के समक्ष प्रस्तुत किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई के साथ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीईओ को दिए निर्देशों में कहा है कि सभी विद्यालयों की रंगाई पुताई के लिए उनके खातों में विभाग द्वारा पैसा भेज दिया गया है। जिसका शत प्रतिशत सदुपयोग होना है।
उन्होंने रंगाई पुताई को मानकों के अनुरूप कराने के लिए मॉडल के रूप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी परती बनारसी के फोटो भी बीईओ को भेजे हैं। जिससे सभी हेडमास्टरों को इसको दिखाकर मानकों के अनुरूप रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए शैक्षिक पंचाग के अनुसार पढ़ाई कराई जानी है। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समय समय पर शिक्षकों का कौशल प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाना है।
बच्चों को विद्यालयों में पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छा माहौल मिल सके। इसके लिए विद्यालयों की सफाई एवं रंगाई पुताई भी विधिवत रूप से कराई जाय। जिससे विद्यालयों का माहौल शिक्षण संस्थाओं के अनुरूप दिखाई दे।
---
- परिषद के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में शैक्षिक माहौल सुधारने के लिए रंगाई पुताई कराई जाएगी। इसके साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देना के निर्देश सभी बीईओ को दिए गए हैं।
-रेखा सुमन, बीएसए