फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रक्तदान के लिए उमड़े लोग, 106 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

रक्तदान के लिए उमड़े लोग, 106 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Thu, 15 Jun 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान के लिए उमड़े लोग, 106 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : amar ujala
मानवता का जुनून, हंसते-हंसते दिया खून, 106 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला हाथरस।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन और यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के बैनर तले विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में डीएम-एसपी सहित कई बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने रक्तदान किया।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है।
विज्ञापन


उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। इसलिए समय समय पर रक्तदान करना काफी आवश्यक है। रक्त दिलों के रिश्तों को जोड़ता है। डीएम ने आयोजन कर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया। डीएम ने ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को परखा। एसपी ने कहा कि रक्तदान नेकी का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का यूथ ऐसे आयोजनों से काफी बड़ी संख्या में जुड़ रहा है, जो कि मानवीय दृ़ष्टिकोण से काफी अच्छी बात है। यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान एक अभियान है। इस अभियान को आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति रक्त की कमी से न मरे, यह हमारा मानवीय धर्म भी है।

सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह और सीएमएस डॉ. आईबी सिंह ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर अतुलनीय कार्य किया है। शिविर में रक्तदान के लिए 125 पंजीकरण हुए। डीएम, एसपी सहित कुल 106 महिला पुरूष, छात्र-छात्राओं, पुलिस कर्मियों सहित कई सरकारी विभागों के लोगों ने भी रक्तदान किया।


रक्तदान के प्रति लोगों में जो जज्बा था, वह रक्तदान के लिए ब्लड बैंक पर लोगों की काफी भीड़ से साफ दिखाई दे रहा था। रक्तदान के कई लोगों की सूची भी बनाई गई जो कि जरूरत पडने पर रक्त दान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed