फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14 pets died due to unknown disease, panic in the village

Hathras News: अज्ञात बीमारी से 14 पालतू पशुओं की मौत, गांव में दहशत

Wed, 28 Feb 2024 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
14 pets died due to unknown disease, panic in the village
गांव बुढ़ाइच में पशुओं का टीकाकरण करती टीम। स्रोत : विभाग  - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में अज्ञात बीमारी से अब तक 14 पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है। इतनी संख्या में पालतू पशुओं की मौत से गांव के पशुपालकों में दहशत है। उनका कहना है कि पता नहीं गांव में पशुओं को यह कौन सी बीमारी लग गई है। मंगलवार को पशुधन अधिकारी डॉ. विकास यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पशुओं की मौत तो हुई है, लेकिन इसमें अंतराल है।
विज्ञापन




टीम के समक्ष गांव वालों ने बताया कि गांव निवासी सुनील कुमार, नेम सिंह, लाल सिंह, राजीव कुमार, जगदीश चंद्र, नरेश कुमार की एक-एक भैंस और देवेंद्र सिंह की चार भैंस की अज्ञात बीमारी से मौत हो चुकी है। धर्मेन्द्र कुमार, सौदान सिंह, प्रेम पाल सिंह एवं बृजमोहन की एक-एक गाय मर चुकी हैं। विनय कुमार, आशीष कुमार, राज कुमार, सत्य प्रकाश सिंह के भी पालतू पशु बीमार हैं।
विज्ञापन




पशुधन अधिकारी डॉ. विकास यादव ने कहा कि किसी भी पशुपालक ने विभाग को सूचना देना आवश्यक नहीं समझा। अप्रशिक्षित चिकित्सकों से दवा दिलवाई गई है। गांव में पशुओं का टीकाकरण करवा दिया गया था। पशुओं को दवा देने के साथ पुन: टीकाकरण किया गया है। पशुओं की देखभाल की जानकारी की जा रही है। देखरेख जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed