फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14 man are in quarantine after aligarh positive case

अलीगढ़ के कोरोना पॉजिटिव के रुकने के संदेह पर 14 लोग क्वारंटी

Mon, 20 Apr 2020 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
14 man are in quarantine after aligarh positive case
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले अलीगढ़ में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना से हाथरस के जिला प्रशासन में भी खलबली मच गई। प्रशासन के निर्देश पर अलीगढ़ की तरफ आने-जाने वाले सभी इलाके सील कर दिए गए हैं। सोमवार की देर शाम एसडीएम हरीशंकर यादव, क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव व प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक दलबल सहित हनुमान चौकी स्थित जनपद की सीमा पर पहुंचे। तत्काल बैरियर लगाकर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।

दरअसल, प्रशासन को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ शहर में जो दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से एक व्यक्ति कस्बा सासनी के मोहल्ला पल्टन में ठहरा था। यह जानकारी मिलते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। जनपद अलीगढ़ को आने-जाने वाले सभी रास्ते बैरियर लगाकर सील कर दिए गए। चूंकि जिला प्रशासन जिले को पहले ही कोरोना मुक्त घोषित कर चुका है, इसलिए इस सूचना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार की देर शाम को ही पुलिस ने जिस जगह पर पॉजिटिव व्यक्ति के रुकने की सूचना थी, वहां के 14 लोगों को संदेह के आधार पर एहतियातन क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed