{"_id":"679d26c45d28655f07072dd2","slug":"14-automatic-rain-gauges-and-four-weather-stations-will-tell-the-weather-conditions-hathras-news-c-56-1-sali1016-126354-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 14 ऑटोमेटिक रेन गेज व चार वेदर स्टेशन बताएंगे मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 14 ऑटोमेटिक रेन गेज व चार वेदर स्टेशन बताएंगे मौसम का हाल
विज्ञापन
जिले में अब मौसम की जानकारी आसानी मिल सकेगी। मौसम विभाग की ओर से 14 ऑटोमेटिक रेन गेज, चार ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन को शुरू कर दिया गया है।
जिले के प्रत्येक ब्लॉक में बारिश का वास्तविक अनुमान के लगाए जाने के लिए दो-दो ऑटोमेटिक रेन गेज स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों के जरिए जिले में होने वाली बारिश का मापन किया जाएगा। इसके आधार पर जिले में फसल के अनुरूप हुई बारिश व अत्याधिक बारिश का आकलन लगाया जा सकेगा।
इसी तरह प्रत्येक तहसील पर कोहरा, गर्मी, धुंध आदि का आकलन करने के लिए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों के जरिए मौसम विभाग सीधे तापमान को रिकॉर्ड करेगा। यह सभी स्टेशन शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी यहां आपदा विभाग की ओर से इस डाटा को मौसम विभाग से लेना होगा। इसी के साथ एप के जरिए आसानी से स्थानीय लोग भी मौसम की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले सकेंगे। जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि सभी स्टेशन शुरू हो गए हैं।