{"_id":"6735251849e90b90d4033504","slug":"1344-mt-dap-will-arrive-on-17th-hathras-news-c-56-1-sali1016-122705-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किसानों को मिलेगी राहत, 17 नवंबर को आएगी 1344 एमटी डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किसानों को मिलेगी राहत, 17 नवंबर को आएगी 1344 एमटी डीएपी
Thu, 14 Nov 2024 03:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:45 AM IST
सार
17 नवंबर को इफ्को डीएपी एनपीएस 1344 एमटी की रैक हाथरस किला स्टेशन पर लगेगी, जिसे गेंहू बुवाई क्षेत्र में प्राथमिकता पर समितियों पर प्रेषण किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएपी प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिले में डीएपी खाद के लिए परेशान किसानों को लिए अच्छी खबर है। अधिकारियों ने बताया है कि 17 नवंबर को 1344 एमटी डीएपी हाथरस को मिलने वाली है।
विज्ञापन
डीएपी खाद की नवंबर तक के लक्ष्य 17674 एमटी के सापेक्ष 13048 एमटी की आपूर्ति हो चुकी है। 12535 एमटी का वितरण हो चुका है। एनपीके उर्वरक नवंबर तक के लक्ष्य 5344 एमटी के सापेक्ष 4925 एमटी की आपूर्ति की जा चुकी है। 3974 एमटी का वितरण हो चुका है। 951 एमटी एनपीके शेष है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया है कि कृषि निदेशालय से नवंबर में 7000 एमटी डीएपी के आने की सूचना है। शीघ्र ही डीएपी की आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को आगरा में आईपीएल डीएपी रैक लगी है, जिससे जनपद को 400 एमटी डीएपी आपूर्ति होगा। 17 नवंबर को इफ्को डीएपी एनपीएस 1344 एमटी की रैक हाथरस किला स्टेशन पर लगेगी, जिसे गेंहू बुवाई क्षेत्र में प्राथमिकता पर समितियों पर प्रेषण किया जाएगा।
विज्ञापन