{"_id":"5c51ebafbdec224ca34907ab","slug":"131548872623-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य मोबाइल कंपनियों के नंबरों से संपर्क केंद्र का नहीं संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य मोबाइल कंपनियों के नंबरों से संपर्क केंद्र का नहीं संपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। निर्वाचन 2019 को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कलेक्ट्रेेट में जिला संपर्क केंद्र बनाया गया है। इस संपर्क केंद्र के माध्यम से 1950 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने से मतदाताओं की समस्याओं का निदान कराया जाता है। फिलहाल इस संपर्क केंद्र पर आने वाली कॉलें ऑपरेटर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। बीएसएनएल के नंबर से होने वाली कॉल ही संपर्क केंद्र तक पहुंच पा रही है। इसके अलावा अन्य कंपनियों के नंबर से आने वाली कॉल 1950 टोल फ्री नंबर के जरिए जिला संपर्क केंद्र पर नहीं पहुंच रही हैं। अब इस संबंध में एडीएम रेखा एस चौहान ने महा प्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है।
जिले में 26 जनवरी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला संपर्क केंद्र का उद्घाटन किया गया था। इस संपर्क केंद्र में टोल फ्री नंबर 1950 की मदद से मतदाताओं की समस्या के निदान की व्यवस्था की गई, लेकिन इन दिनों मतदाताओं की समस्या के निदान नहीं हो पा रहा है। 1950 नंबर पर केवल बीएसएनएल के नंबर से ही कॉल पहुंच पा रही है। अन्य कंपनियों के नंबर से कॉल नहीं हो पा रही है। इस कारण मतदाता अपनी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं।
इस समस्या के संज्ञान में आने के बाद एडीएम रेखा एस चौहान और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों द्वारा बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क साधा गया है और इस समस्या के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं एडीएम ने बीएसएनएल को इस संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है।