फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हाथरस के खिलाड़ी रहे ज्यादातर प्रतियोगिताओं में अव्वल

हाथरस के खिलाड़ी रहे ज्यादातर प्रतियोगिताओं में अव्वल

Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाथरस के खिलाड़ी रहे ज्यादातर प्रतियोगिताओं में अव्वल
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। पुलिस की जोन स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुलिसकर्मियों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में हाथरस के खिलाड़ी अव्वल रहे।

पुलिस लाइन में आयोजित इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में पुष्पेंद्र आगरा प्रथम, यहीं के जितेंद्र द्वितीय, राजेश हाथरस के तृतीय रहे। महिला वर्ग में रीना यादव हाथरस प्रथम, नीलम मैनपुरी दूसरे और प्रियंका हाथरस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच हजार मीटर महिला वर्ग में प्रियंका हाथरस पहले, रेखा हाथरस दूसरे और नीलम मैनपुरी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


400 मीटर महिला वर्ग में आरती हाथरस अव्वल रहीं। इसी दौड़ में कविता हाथरस ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में आगरा के प्रमोद ने पहला, अंकित हाथरस ने दूसरा और मोहित आगरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ललित हाथरस पहले, विक्रांत आगरा दूसरे और हेमेंद्र फीरोजाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन हजार मीटर स्टेपल चेस पुरुष वर्ग में मनीष हाथरस पहले, योगेश आगरा दूसरे और दीपक हाथरस तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अंजना यादव हाथरस ने पहला, रीना हाथरस ने दूसरा व बबली मैनपुरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर बाधा दौड़ पुरुष वर्ग में दुष्यंत आगरा ने पहला, मोहित आगरा ने दूसरा व अनुज हाथरस ने तीसरा स्थान पाया। इसी दौड़ में महिला वर्ग में अभिलाषा हाथरस पहले स्थान पर रहीं, जबकि हाथरस की ही शिल्पी ने दूसरा और मैनपुरी की राधारानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोल्ट वाल्ट पुरुष वर्ग में फीरोजाबाद के प्रदीप पहले, एटा के राकेश अत्री ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में हाथरस की अंजना यादव पहले, विनीता यादव दूसरे स्थान पर रहीं। 20 किमी वॉक चाल पुरुष में राजेश आगरा ने पहला, राजीव फीरोजाबाद ने दूसरा और अरविंद आगरा ने तीसरा स्थान पाया। 10 किमी वॉक चाल में रीना हाथरस अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed