{"_id":"672613094280690a220fa7e1","slug":"13-roads-of-20-4-kilometers-will-be-renovated-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 20.4 किमी की बनेंगी 13 सड़कें, लगेंगे 15.77 करोड़ रुपये, यह है सड़कों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 20.4 किमी की बनेंगी 13 सड़कें, लगेंगे 15.77 करोड़ रुपये, यह है सड़कों की लिस्ट
Sun, 03 Nov 2024 04:25 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:25 AM IST
सार
हाथरस की 13 सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया गया। कुल 20.4 किलोमीटर की इन सड़कों का करीब 15.77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
सड़क में गड्ढे
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस जिले की छोटी-छोटी सड़कों का हाल सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें देहात की उन जर्जर सड़कों को भी शामिल किया है जो मंदिरों तक पहुंचती हैं। ऐसी कुल 13 सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
कुल 20.4 किलोमीटर की इन सड़कों का करीब 15.77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें सिकंदराराऊ के काली माता मंदिर से पचपेड़ा हीरापुर की पुलिया तक एक किलोमीटर की सड़क का नवनिर्माण होगा। सासनी-नानऊ मार्ग से खिटौली करावल मंदिर तक के मार्ग का नवनिर्माण, सासनी-तिलौठी मार्ग से महादेव मंदिर तक मार्ग, अलीपुर आनन्छमय आश्रम अलीगढ़ सीमा तक मार्ग के मार्ग को शामिल किया है। टिकारी मार्ग से मातावावली दाऊजी मंदिर तक मार्ग का नव निर्माण, ततातपुर से नौजरपुर मार्ग का नव निर्माण, नौपुरा से गारवगढ़ी मार्ग के नवनिर्माण का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
इधर, जरैरा पुल से खारजा नहर पटरी मैदामई होते हुए नगला सकत तक मार्ग का नव निर्माण, नगला परसू से करकौली आश्रम तक, नगला मनी के नाले से बासवित्ता के नाले तक, सिरखा से नगला पचौरी मार्ग, बासवित्ता से बागपुर मार्ग, बासवित्ता से गुतेहरा मार्ग का नव निर्माण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुरील ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मार्फत इन सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन