फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   13 Democracy Fighter and Ineligible, Defeated

13 लोकतंत्र सेनानी और अपात्र घोषित, दर्जा समाप्त

Wed, 31 Jul 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
13 Democracy Fighter and Ineligible, Defeated
13 और लोकतंत्र सेनानी अपात्र घोषित
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
जिला प्रशासन की ओर से 13 लोकतंत्र सेनानियों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। इन लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सुविधाएं बंद करते हुए इनकी पेंशन भी बंद कर दी गई है। इन पर आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई से लोकतंत्र सेनानियों में खलबली मच गई है।
शासन के निर्देश पर लोकतंत्र सेनानियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से इस निर्देश के क्रम में संबंधित थानों और जेलों से आख्या मांगी गई हैं। आख्या के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा लोकतंत्र सेनानियों पर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 92 लोकतंत्र रक्षक सेनानी हैं। इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड जिला प्रशासन की ओर से खंगाला जा रहा है। पूर्व में जिला प्रशासन ने दो लोकतंत्र सेनानियों का आपराधिक रिकॉर्ड के चलते लोकतंत्र सेनानी का दर्जा समाप्त कर दिया था और सम्मान राशि की भी वसूली के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

अब वर्तमान में जिला प्रशासन ने 13 और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को दर्जा समाप्त करते हुए उनको अपात्र घोषित कर दिया है। इन सभी को मिलने वाली सुविधाओं और सम्मान राशि पर भी रोक लगा दी है। जिला प्रशासन की ओर से इन 13 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से अब तक ली गई सम्मान राशि की वसूली की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आपराधिक रिकॉर्ड के चलते 13 लोकतंत्र सेनानियों का दर्जा समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed