संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बा बिसावर में रविवार को स्वास्थ्य महकमे की टीम द्वारा की गई रैपिट टेस्टिंग मेें चार कोरोना पॉजिटिवों के सामने आने के बाद सोमवार को भी स्वास्थ्य महकमे की टीम बिसावर में पहुंची और वहां 125 लोगों की रैपिड टेस्टिंग की। इन 125 लोगों में राजकोट से वापस लौटे कुछ मजदूर भी शामिल रहे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बिसावरवासियों सहित चिकित्सा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
स्वास्थ्य महकमे की टीम में शामिल डॉ. प्रेमपाल शर्मा, डॉ. मनीष कुमार, चंद्रपाल और रामनयन द्वारा उक्त 125 लोगों की रेपिड टेस्टिंग की गई।डॉ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि रेपिड टेस्टिंग में सभी लोग नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 20 लोगों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट दो से तीन दिन बाद आएगी।