फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1.25 lakh beneficiaries will get the blessings of Ayushman

Hathras News: 1.25 लाख लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान का आशीर्वाद

Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh beneficiaries will get the blessings of Ayushman
अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं और आपका इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड पहले ही बन चुका है, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों का नहीं बना है तो आपके लिए अच्छी खबर है। शासन द्वारा अब ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके परिवार के सदस्य आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं, लेकिन उनका नाम नहीं है। अब इन सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। शासन से स्वास्थ्य विभाग को 1.25 लाख लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने की सूची प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन





केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से एक आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर शासन-प्रशासन द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पालिका व अन्य विभागों के सहयोग से जगह-जगह शिविर आयोजित कर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में इस योजना के तहत कुल 3.85 लाख लाभार्थी हैं। इसमें से दो लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। बीते दिनों शासन ने घोषणा की थी कि अब उन लोगों के भी आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड पूर्व में बन चुका है, लेकिन उनका नहीं बना है। लेकिन अब ऐसे लाभार्थियों के भी कार्ड बनेंगे, जिनके परिवार के अन्य सदस्यों के कार्ड पूर्व में बन चुके हैं। इसे लेकर शासन से स्वास्थ्य विभाग को 1.25 लाख लाभार्थियों की सूची प्राप्त हो गई। इनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया को भी विभाग ने प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन









जिले में 1.25 लाख ऐसे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए शासन से सूची प्राप्त हुई है, जिनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड पूर्व में ही बन चुके हैं, लेकिन अन्य सदस्यों के नहीं बने हैं। अब ऐसे लाभार्थियों के भी कार्ड बनाए जाएंगे।

-डॉ.नरेश गोयल, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed