{"_id":"5c87fccebdec22140f075418","slug":"121552415950-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए की छापेमारी से खलबली, नमकीन और तेल के भरे गए नमूने ण्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए की छापेमारी से खलबली, नमकीन और तेल के भरे गए नमूने ण्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सादाबाद में छापेमारी की। छापेमारी से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने नमकीन और सरसों के तेल के तीन नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए विभागीय लैब भेजा गया है।
होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मुस्तैद नजर आ रही है। कार्रवाई से पहले खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसमें आम लोगों और कारोबारियों को जागरूक किया गया था। मंगलवार को फिर से टीम कस्बे में आई। डीओ देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह की देखरेख में चलाए गए अभियान मेें सादाबाद के निरंजन बाजार से नाजिम कुरैशी की किराने की दुकान से सूरज ब्रांड नमकीन का नमूना भरा गया।
मदनलाल अग्रवाल की किराने की दुकान से वेजीटेबिल ऑयल का नमूना भरा गया। इसके अलावा विजय अग्रवाल की दुकान से बुलंद ब्रांड के सरसों के तेल का नमूना भरा गया। टीम की इस कार्रवाई से अन्य खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी ने चेतावनी दी कि होली के पर्व पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ न किया जाए। कारोबारी शुद्ध खाद्य वस्तुओं की ही बिक्री करें। कोई भी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेशर कुमार चौरसिया, अरविंद कुमार और मुनेंद्र सिंह राना मौजूद थे।