फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ब्लॉक सिकंदराराऊ का वॉर रूम मिला इनएक्टिव

ब्लॉक सिकंदराराऊ का वॉर रूम मिला इनएक्टिव

Fri, 08 Feb 2019 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक सिकंदराराऊ का वॉर रूम मिला इनएक्टिव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


ब्लॉक सिकंदाराराऊ के गांव बाजिदपुर और टीकरीकलां का डीपीआरओ बनवारी सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों में गंदगी देखकर डीपीआरओ का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों से वार्ता करने पर यह संज्ञान में आया कि यहां तैनात सफाईकर्मियों द्वारा सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है। इस बाबत डीपीआरओ ने दोनों सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं दोनों सफाई कर्मियों को एक से आठ फरवरी तक नो वर्क नो पे के सिद्धांत के आधार पर वेतन रहित करने के आदेश जारी किए है।

वहीं ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना वॉर रूम भी एक्टिव नहीं मिला। यहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार और सुनील कुमार भी गैरहाजिर मिले। इन दोनों कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं निरीक्षण के दौरान दो सफाई कर्मचारी भी एडीओ पंचायत के कार्यालय में मौजूद मिले। इन दोनों सफाई कर्मियों का तैनाती स्थल वाले राजस्व ग्राम में मौजूद नहीं रहकर पंचायत कार्यालय में पाए जाने पर इन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed