{"_id":"5b92bd4e867a55013270e6d2","slug":"121536343374-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला परिसर में झूलों और दुकानदारों की आवक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला परिसर में झूलों और दुकानदारों की आवक शुरू
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज के प्रांगण में झूलों के लगने का काम शुरू हो गया है। मेला परिसर में दूरदराज से आने वाले दुकानदार भी आने शुरू हो गए हैं। मेला परिसर में फिर से एक बार रौनक आने लग गई है। वहीं प्रशासन की ओर से भी मेला की तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया गया है। यहां प्रशासन के अधिकारियों ने मेला प्रांगण की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है।
वहीं मेला में बच्चों के मनोरंजन के साधन झूला, मौत का कुआं आदि खेल-तमाशों के संचालकों ने भी डेरा डाल लिया है। दूर-दराज से आने वाले झूला संचालकों ने अपने सामान को लाकर झूला लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं महिला बाजार में लगने वाली दुकानों के दुकानदारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मेले में दुकानें लगाने के लिए संचालकों ने ठेकेदारों से मिलना शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से भी साफ-सफाई की व्यवस्था तेज करा दी गई है। हालांकि मेला पंडाल परिसर में पानी निकासी नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन होने वाली बारिश के कारण पालिका प्रशासन परेशान है।