{"_id":"5963bf024f1c1ba5288b469c","slug":"121499709186-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षकों का किया स्पष्टीकरण तलब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षकों का किया स्पष्टीकरण तलब
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद सुमन ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें तीन विद्यालयों के हेडमास्टरों की विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही मिली। तीनों शिक्षकों को नोटिस देकर जबाव मांगा गया है। जबाव संतोषजनक नहीं होने पर तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद सुमन ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रड़ावली के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका नीमा अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापक ने बताया कि वह बीआरसी पर विभागीय सूचनाएं उपलब्ध कराने गई हुई हैं। उनके विद्यालय के रजिस्टर में भी यह अंकित था। जब बीआरसी पर इस बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह सूचनाएं एक दिन पहले ही दे चुकी हैं। वह उस दिन विद्यालय से बंक मार रही थी। विद्यालय में पाठ्य पुस्तकों और स्कूल ड्रेस का भी वितरण नहीं किया गया था।
इसके बाद जब उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नगला इमलिया का निरीक्षण किया तो वहां भी पाठ्य पुस्तक और स्कूल ड्रेस वितरण में विभागीय आदेशों का अनुपालन नहीं करना बताया गया। इसी प्रकार की स्थिति उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला इमलिया के प्रधानाध्यापक नीलम तिवारी की भी मिली। दोनों शिक्षकों को विभागीय आदेशों के आदेश का अनुपालन नहीं करने के लिए जिम्मेदार मानते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है।