{"_id":"594c052e4f1c1bb4758b456a","slug":"121498154286-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों के निर्माण के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों के निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
सड़क निर्माण से पहले नाली नहीं बनाए जाने से नगला चौबे मार्ग के बाशिंदों में गुस्सा है। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और सड़क के साथ नालियों का भी निर्माण कराने की मांग उठाई। इन लोगों ने ऐलान कर दिया कि अगर बिना नालियों के सड़क बनाई गई तो वह काम नहीं होने देंगे।
करीब डेढ़ दशक बाद सरकारी तंत्र को शहर की कुल देवी हाथुरसी मंदिर की तरफ जाने वाले बदहाल रास्ते पर तरस आया। इस रास्ते पर अब सड़क बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सड़क निर्माण के लिए सामग्री भी पहुंचनी शुरू हो गई है, लेकिन स्थानीय लोग इस काम से संतुष्ट नहीं हैं।
उनका कहना है कि कायदे से नई सड़क से पहले नालियां बनानी चाहिए, ताकि पानी की निकासी की सुचारु व्यवस्था हो सके। बिना नालियों के सड़क पर पानी भरता रहेगा, जिससे नई सड़क कुछ दिनों में ही उखड़ने लग जाएगी और फिर वही हालात हो जाएंगे, जोकि अब हैं। ऐसे में नई सड़क बनाने का कोई फायदा नहीं होगा। ग्रामीणों ने साफ कहा कि बिना नालियां बनाए सड़क बनाई गई तो वह यहां मजदूरों को काम नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगला चौबे से हाथुरसी देवी को जाने वाली यह सड़क डेढ़ दशक से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यहां हर समय पानी भरा रहता है, जिससे यहां दिन और रात दोनों वक्त आवागमन आसान नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में नेकराम, लक्ष्मी प्रसाद, महेश राना, कालीचरण, धर्मवीर, भानुप्रताप, सरोज, शीला देवी, राजकुमारी, रूपवती, सुनीता देवी, श्यामा देवी, शैलेंद्र, मुन्नी, कविता, ज्योति, गीतम सिंह, रामवती, बबलू, शैलेष आदि अनेक लोग थे।