{"_id":"6467c80bd78f21bf37023024","slug":"12-secretaries-warned-for-negligence-in-construction-of-panchayat-building-hathras-news-c-56-1-sali1016-106-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही पर 12 सचिवों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही पर 12 सचिवों को दी चेतावनी
Sat, 20 May 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 20 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम में शामिल ग्राम पंचायतों में पंचायता भवनों के निर्माण में लापरवाही पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। डीपीआरओ ने 12 पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी की है।
डीपीआरओ ने विकास खंड हसायन की ग्राम पंचायत पाइंदापुर के ग्राम विकास अधिकारी मंजीत सिंह, कलूपुरा के त्रिलोकी वर्मा, अमृतपुर असदपुर और फुलरई मुगलगढ़ी के दिनेश यादव को ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं जरीनपुर भुर्रका के ग्राम विकास अधिकारी आनंद प्रकाश को पंचायत भवन मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी जारी की है।
जिला पंचायतराज अधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में मरम्मत और निर्माण कार्य समाप्त कराने की चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद फरवरी माह में पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, लेकिन तीन माह व्यतीत होने के बाद भी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण कार्य नींव स्तर पर ही है, जिससे स्पष्ट है कि पंचायत भवन निर्माण कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है। महत्वपूर्ण कार्य में रुचि न लेना लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
शासन स्तर पर प्रत्येक सप्ताह अपूर्ण पंचायत भवन निर्माण की प्रगति की गहनता से समीक्षा की जाती है। डीपीआरओ ने ने निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध कराने के निर्देश वीडीओ को दिए हैं। साथ ही व्यक्तिगत रुचि लेते हुए 15 जून तक भवनों का निर्माण कार्य और 25 मई तक मरम्मत कार्य समाप्त कराने के निर्देश जारी किए हैं। संवाद