{"_id":"677187dff365fd172608bf2f","slug":"12-feet-long-python-found-in-vankhandi-mahadev-temple-of-chandapa-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चंदपा के वनखंडी महादेव मंदिर में निकला 12 फीट लंबा अजगर, ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चंदपा के वनखंडी महादेव मंदिर में निकला 12 फीट लंबा अजगर, ऐसे पकड़ा
Sun, 29 Dec 2024 11:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:03 PM IST
सार
करीब 12 फीट लंबे इस अजगर को देखकर ग्रामीणों ने पहले उसे खुद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो सूचना वन विभाग की टीम को दी।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़ा अजगर
- फोटो : विभाग
विस्तार
हाथरस के चंदपा में बनखंडी महादेव मंदिर के पास खेत में अचानक अजगर सामने आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन कर्मियों ने उसे एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा। अजगर को सुसायत वन में छोड़ दिया।
विज्ञापन
29 दिसंबर की शाम चंदपा के वनखंडी महादेव मंदिर के पास ग्रामीण खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर एक अजगर पर पड़ी। करीब 12 फीट लंबे इस अजगर को देखकर ग्रामीणों ने पहले उसे खुद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अजगर को सुसायत वन में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन