फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 additional buses deployed for Govardhan.

Hathras News: गोवर्धन के लिए 12 अतिरिक्त बसें दौड़ाईं

Fri, 12 Jun 2026 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
12 additional buses deployed for Govardhan.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
अधिक मास में गोवर्धन परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाथरस डिपो ने 12 बसों को विशेष रूप से गोवर्धन मार्ग पर दौड़ाया है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अधिक मास में रोजाना बड़ी संख्या श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचकर परिक्रमा कर रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। सुबह से देर शाम तक इन बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को समय पर आवागमन की सुविधा मिल सके। पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद डिपो ने अपने रूट चार्ट में बदलाव करते हुए अतिरिक्त बसों को धार्मिक मार्गों पर भेजना शुरू कर दिया है। गोवर्धन के अलावा मथुरा जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि अधिक मास संपन्न होने तक यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन जारी रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जा सकती हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक सफर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed