फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   118 officers deployed on cold storage put on duty 50 km away

Hathras News: कोल्ड स्टोरेज पर 118 अफसर तैनात, 50 किमी दूर लगा दी ड्यूटी, पंचायत का काम हो रहा प्रभावित

Tue, 14 Mar 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 08:39 PM IST
सार

कोल्ड स्टोरेज पर अफसरों की तैनाती में मूल तैनाती स्थल की अनदेखी की गई है। ब्लॉक सिकंदाराराऊ के अफसरों को सासनी, तो हाथरस ब्लॉक के अधिकारियों की तैनाती ब्लॉक सहपऊ में की गई है।अब यह अधिकारी अपने क्षेत्र के कामों को छोड़कर 50 किमी दूर तैनाती स्थल पर चले गए हैं। 

विज्ञापन
118 officers deployed on cold storage put on duty 50 km away
कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़े ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में आलू की पैदावार के साथ कोल्ड स्टोरेज में रखरखाव की निगरानी के लिए 118 अफसरों की तैनाती की गई है। कई अफसरों को उनके ब्लॉक से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित शीतगृह में भेजा गया है। ऐसे में इस कारण ग्राम पंचायतों में अब वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर काम पूरे होने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


जिले में आलू की पैदावार अधिक होने के कारण शीतगृहों पर आलू भंडारण के लिए किसानों की भीड़ लगी है। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने जिलेभर के सभी शीतगृहों पर ग्राम पंचायत अधिकारियों के 118 अफसरों को तैनात किया है। यह अधिकारी प्रतिदिन शीतगृह पर हुए भंडारण की रिपोर्ट तैयार करेंगे। उन्हें शीतगृह की क्षमता की रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोरेज पर अफसरों की तैनाती में मूल तैनाती स्थल की अनदेखी की गई है। ब्लॉक सिकंदाराराऊ में तैनात अफसरों को सासनी क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज तो हाथरस ब्लॉक में तैनात अधिकारियों की तैनाती ब्लॉक सहपऊ में की गई है। अब यह अधिकारी अपने क्षेत्र के कामों को छोड़कर 50 किमी दूर तैनाती स्थल पर चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण ग्राम पंचायतों में अब वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर काम पूरे होने में दिक्कतें आ रही हैं। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर शीतगृहों पर अफसरों की तैनाती की गई है। अभी तक किसी ने भी तैनाती को लेकर कोई शिकायत नहीं की है।


इन अफसरों की दूसरे ब्लॉकों में तैनाती
हाथरस ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी उमलेश यादव को गिर्राज शीतगृह सहपऊ में, मनीष कुमार वर्मा को मां पीतांबरा शीतगृह सहपऊ, विवेक कुमार को श्रीराम आइस एंड कोल्ड स्टोर मानिकपुर, अजय कुमार को वीके शर्मा कोल्ड स्टोरेज पीहुरा, दिनेश कुमार सिंघल को भ्रदकाली पीहुरा में तैनात किया है। ब्लॉक मुरसान में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम कुमार को मालिनी कोल्ड स्टोर सासनी, प्रशांत माहौर को कान्हा आइस कोल्ड स्टोर सासनी, रवेंद्र पाठक को छौकर आइस एंड कोल्ड स्टोर सासनी, ब्लॉक सिकंदराराऊ में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र को श्रीसाई प्रिजवेशन एंड आइस फैक्टरी विर्रा सासनी सहित तमाम अधिकारियों को इसी तरह से तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed