{"_id":"5bef0908bdec22276562466d","slug":"11542392072-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के सीनियर डीएसओ ने किया ट्रैक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के सीनियर डीएसओ ने किया ट्रैक का निरीक्षण
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शुक्रवार की सुबह रेलवे के सीनियर डीएसओ ने पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। अगसौली से नगला रति तक इंजन में बैठकर ट्रैक का दौरा किया। निरीक्षण को लेकर सिटी स्टेशन पर अधिकारी सर्तक रहे। हालांकि वह नगला रति से वापस चले गए। तब जाकर अधीनस्थों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि सर्दी के मौसम में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। लगातार अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह मथुरा से कागसंज जाने वाले ट्रेन के इंजन में सीनियर डिविजन ऑफिसर ने अगसौली से नगला रति तक ट्रैक का दौरा किया। उसके बाद नगला रति से वह वापस हो गए।
निरीक्षण आगमन को लेकर रेलवे अधिकारी सतर्क रहे। पिछले दिनों पटरी के चटकने की सूचना को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया। वहीं इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ट्रैक के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।