{"_id":"5b4112e24f1c1b54238b5166","slug":"11530991330-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों के मानदेय को लेकर अब आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों के मानदेय को लेकर अब आर-पार की लड़ाई
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को वादे के मुताबिक मानदेय नहीं देकर उनकी पीठ में छुरा घोंपने का का काम किया है, इसलिए 15 मार्च को शिक्षक विधायक चेतनरायन सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं देने एवं अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी शनिवार को सरस्वती इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ मंडल के प्रभारी गुमान सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस क्रम में शिक्षक संघ नौ से 15 जुलाई तक चेतावनी दिवस के रूप में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेगा।
इसके बाद सीएम के नाम ज्ञापन प्रत्येक विद्यालय की ओर से एक पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई तक जनपदों में जन जागरण करके क्षेत्रीय विधायकों के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार फिर भी नहीं चेती तो 25 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ता में उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश राठी, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, मंडल मंत्री डॉ. कमलेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा, जिला मंत्री विजयपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष एसपी सिंह, संगठन मंत्री रामप्रवेश यादव तथा चमनेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।