{"_id":"66c2881e11b9d5f79e026bc4","slug":"115-fake-birth-certificates-also-issued-from-village-patti-bahram-hathras-news-c-56-1-sali1016-118873-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव पट्टी बहराम से भी जारी हुए 115 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव पट्टी बहराम से भी जारी हुए 115 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन
ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत पट्टी बहराम की ग्राम पंचायत से भी बाहरी लोगों के 115 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। यह इस तरह का चौथा मामला है। इससे पहले तीन अन्य ग्राम पंचायतों सिचावली सानी, बीजलपुर और रहपुरा से भी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का खेल सामने आ चुका है।
पिछले दिनों ग्राम पंचायत सिचावली सानी की आईडी से 984 जन्म प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया था। इसके बाद जिले में सभी ग्राम पंचायत सचिवों की सीआरएस पोर्टल की आईडी का सत्यापन कराया गया था। इस सत्यापन में ब्लॉक सादाबाद की बीजलपुर ग्राम पंचायत से करीब 1100 और रहपुरा से 400 जन्म प्रमाण जारी होने की बात सामने आई। इसके बाद डीएम ने डीपीआरओ व सीएमओ से जांच आख्या मांगी, जिसके बाद सीएमओ ने पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी। जांच समिति पर सवाल उठने के बाद डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई। सत्यापन के दौरान सामने आया कि ग्राम पंचायत पट्टी बहराम की आईडी भी पिछले कई सालों से जन्म प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं। इस ग्राम पंचायत की आईडी से भी 115 जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। यह ग्राम पंचायत 2015 में नई सृजित हुई थी। 2015 में नगला कली में से निकालकर इस गांव को ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया था। इस ग्राम पंचायत की आबादी करीब 1100 की है। डीएम आशीष कुमार ने बताया कि अभी प्रकरण की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
तीन ग्राम पंचायतों की दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत बीजलपुर, रहपुरा और पट्टी बहराम के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों की सीआरएस आईडी से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के मामले में थाने पर तहरीर दे दी है। अभी पुलिस ने इनपर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सिचावली सानी के प्रकरण की ही रिपोर्ट दर्ज हुई है।