फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   निजी नलकूप से पानी बेचने वाले किसानों की आएगी शामत

निजी नलकूप से पानी बेचने वाले किसानों की आएगी शामत

Fri, 11 Jan 2019 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
निजी नलकूप से पानी बेचने वाले किसानों की आएगी शामत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


निजी नलकूप से पानी बचने वाले किसानों की शामत आएगी। जिले में बिजली विभाग नलकूपों पर छापेमारी करेगा। बिजली अधिकारी रणनीति तैयार कर रहा है। पानी बेचने वालों से बिजली विभाग द्वारा कॉमर्शियल बिल वसूला जाएगा।

बता दें कि हाथरस जिले में काफी संख्या में नलकूप उपभोक्ता है। तमाम नलकूप उपभोक्ता अधिक हार्स पावर की मोटर चला रहे हैं। कम लोड मोटर के हिसाब से बिल दे रहे हैं। आए दिन बिजली कार्यालय में लोग पानी बेचने की शिकायत लेकर बिजली अफसरों तक पहुंच रहे हैं। लोगों की शिकायत को विभाग गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन


अब विभागीय अधिकारी जेई, एसडीओ साथ छापेमारी की रणनीति तैयार कर ऐसे नलकूपों पर छापेमारी की योजना बना रहे हैं। छापेमारी के दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी। उसके बाद उपभोक्ता से कॉमर्शियल बिल वसूल किया जाएगा। इस मामले में एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि नलकूप से पानी बेचने वालों से कॉमर्शियल बिल लिया जाएगा। इन पर छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed