फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   प्रदेश में सरकारी राशन लेने वालों की संख्या में आ रही गिरावट

प्रदेश में सरकारी राशन लेने वालों की संख्या में आ रही गिरावट

Sun, 14 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सरकारी राशन लेने वालों की संख्या में आ रही गिरावट
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग का कहना है कि प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था में सुुुधार के लिए नई पद्घति लागू की गई थी। इसके तहत पॉस मशीनें लगाई गई थीं, लेकिन कुछ लोगों ने इस पद्घति में भी सेंध लगा दी और तीस करोड़ का अनाज घोटाला किया। इन लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अनाज घोटाले को लेकर प्रदेश के अंदर काफी संख्या में एफआईआर दर्ज हुई है।

सत्ता में आने के बाद 30 लाख फर्जी राशन कार्ड निरस्त कराए और 40 लाख लोगों के नए राशन कार्ड बनवाए गए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि प्रदेश में राशन लेने वालों की संख्या में गिरावट आई है। वह भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पूरे देश में 1.20 करोड़ राशन कार्डों को काटा गया और 1.40 करोड़ नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई की जिम्मेदारी हमारी पार्टी ने ली थी। इसे साफ करने के लिए प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए हमारी सरकार की ओर से अलग से उमा भारती को जिम्मेदारी दी गई है। यह जरूरी नहीं कि जितना समय सफाई के लिए निर्धारित किया गया था, उतने समय में रिजल्ट आ सके। नाली-नालों के आकलन में कुछ कमी रह गई, जिसके कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेक्युलर मोर्चा बनने और शिवपाल यादव को सरकार की ओर से बंगला और सुरक्षा दिए जाने के सवाल पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, राकेश शर्मा अनाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed