फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   शौचालयों में धांधली पर दो पूर्व प्रधानों को नोटिस

शौचालयों में धांधली पर दो पूर्व प्रधानों को नोटिस

Sat, 24 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों में धांधली पर दो पूर्व प्रधानों को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सहपऊ। विकास खंड सहपऊ की ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों द्वारा शौचालय निर्माण में की गई धांधली की पोल लगातार खुल रही है। पूर्व में तीन प्रधान एवं सचिवों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत हो चुका है, जबकि एक प्रधान पुत्र एवं सेक्रेटरी सरकारी धनराशि के गबन के आरोप में जेल जा चुके हैं।

अब दो और ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सेक्रेटरी के विरुद्ध सीडीओ जावेद अख्तर जैदी ने शौचालय निर्माण में धांधली का खुलासा होने पर रिकवरी नोटिस जारी किया है। इन ग्राम पंचायतों को अनिर्मित शौचालयों की बची हुई धनराशि सात दिन में अंदर ग्राम निधि खाते में जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सहपऊ ब्लॉक के समग्र लोहिया ग्राम योजना में चयनित ग्राम सुल्तानपुर में सरकार की ओर से क्रमश: 424 शौचालय एवं नगला सलेम में 373 शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई थी, जिसमें से ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में 60 ही शौचालय का निर्माण किया गया, जबकि 364 शौचालयों का निर्माण ही नहीं हुआ। नगला सलेम में 373 शौचालय में से एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ द्वारा पूर्व प्रधान सुल्तानपुर हरीप्रकाश को 364 शौचालयों का निर्माण नहीं कराने पर 43 लाख 68 हजार में से आधी धनराशि 21 लाख 84 हजार रुपये और नगला सलेम में 373 शौचालय की 27 लाख धनराशि में से पूर्व प्रधान राजरूप को 13 लाख 50 हजार की धनराशि ग्राम निधि खाता संख्या में सात दिन के अंदर जमा करने का नोटिस जारी किया है। बता देें कि इन दोनों ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरी के पद पर जेल में बंद सेक्रेटरी हरिकेश यादव ही उस समय कार्यरत थे। पूर्व एडीओ पंचायत जगदीश प्रसाद राना ने ग्राम सुल्तापुर में शौचालय की जांच के बाद उनके निलंबन की संस्तुति की थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित भी किया गया था। इन ग्राम पंचायत सचिव ने जुगाड़ से खुद को बहाल कराया और इसके बाद अपने पद पर कार्य भी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed