फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   फसल का चयन कर उचित फसल चक्र अपनाएं किसान

फसल का चयन कर उचित फसल चक्र अपनाएं किसान

Wed, 21 Jun 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
फसल का चयन कर उचित फसल चक्र अपनाएं किसान
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन


कृषि विभाग द्वारा बुधवार को ब्लॉक सभागर में खरीफ अभियान के अंतर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं किसान जागरूकता अभियान के तहत किसान गोष्ठी/मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि डॉ. महेंद्रपाल शर्मा ने फीता काटकर किया। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने किसानों को जल एवं भूमि के अनुसार फसलों का चयन करके उचित फसल चक्र अपनाने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्याम सिंह ने शस्त्र क्रियाओं द्वारा लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के तरीके सुझाए। गोबर की खाद को बनाने की सही वैज्ञानिक विधि बताई। वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से सलाह लेकर ही किसान फसलों में दवा एवं कीटनाशक का प्रयोग करें। फसलों का बचाव उपचार से हमेशा बेहतर रहता है, इसलिए बीच एवं मिट्टी का उपचार अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बी गोयल ने पशुओं का टीकाकरण कराने का आह्वान किया और कहा कि टीकाकरण का फायदा तभी होगा जब गांव में 80 फीसदी पशुओं का टीकाकरण हो जाए। संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुभाष गौतम ने कृषि विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी किसान अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, तभी शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें मिल पाएगा।


एएसडीओ सतीश चंद्र शर्मा ने विभाग की नई नीतियों के बारे में कृषि यंत्रों पर अनुदान की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान सौरव सिंह ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से किसानों की कई जिज्ञासाएं शांत कराईं। इस मौके पर कन्हैयालाल शर्मा, श्रीकृष्ण चौधरी, हेमंत गौतम, डॉ. देवचंद गौड़, आदि थे। संचालन बैनामी गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed