फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   111 million to improve power supply

111 करोड़ से सुधरेगी बिजली आपूर्ति

Mon, 31 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 31 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
111 million to improve power supply
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
अब जल्द ही विद्युत महकमे द्वारा अलीगढ़ और हाथरस में नलकूप और घरेलू फीडरों को अलग-अलग करने और सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि करने का काम किया जाएगा। अलीगढ़ और हाथरस में महकमे ने इस काम को अलग-अलग एजेंसियों को सौंप दिया है। अगले महीने से काम की शुरुआत भी हो जाएगी। 
विज्ञापन


विद्युत महकमे की मंशा है कि नलकूप और घरेलू फीडर्स की बिजली को अलग-अलग कर आपूर्ति दी जाए। इसके अलावा घरेलू लाइनों से बिजली की चोरी भी रुक सके। मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने बताया कि हाथरस में नलकूप और घरेलू विद्युत फीडर्स को अलग-अलग करने के लिए 11 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह काम हाथरस में खान इंटर प्राइजेज नाम की एजेंसी को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


इस एजेंसी को जल्द ही महकमे द्वारा उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर ग्रामीण इलाकों में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अलीगढ़ में नलकूप और घरेलू फीडर्स को अलग-अलग करने के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां काम करने का जिम्मा गाजियाबाद की एजेंसी ईस्ट इंडिया उद्योग लिमिटेड को दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में नलकूप और घरेलू लाइनों व फीडर्स को अलग-अलग करने का काम किया जाएगा। 511 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।


28 सब स्टेशनों की क्षमतावृद्धि की जाएगी। 101 नए फीडर नलकूप के लिए बनाए जाएंगे। 1815 किमी लंबी लाइन खींची जाएगी।  इसके अलावा इस योजना में सांसद आदर्श गांव को भी शामिल किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed