{"_id":"699f62a2c14b22645d048abe","slug":"110-liters-of-mustard-and-sesame-oil-seized-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102664-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 110 लीटर सरसों व तिल का तेल किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 110 लीटर सरसों व तिल का तेल किया सीज
Thu, 26 Feb 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोदाम पर तेल की बोतलों की जांच करते अधिकारी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
एसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा में कई दुकानों पर छापा मारा। टीम ने न केवल खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, बल्कि 110 लीटर सरसों व तिल के तेल को भी सीज करा दिया। इस दौरान टीम की खाद्य कारोबारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा रंजीत सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास कुमार, करतार सिंह व सुरेंद्र सिंह ने रुदायन रोड स्थित एसएस ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारकर सरसों के तेल एवं मल्टी सोर्स तेल के नमूने लिए। इस दौरान अधिकारियों की व्यापारियों से नोकझोंक हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
टीम के आने की सूचना मिलते ही खाद्य वस्तुओं का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से बातचीत की। टीम ने मौके पर बिक्री के लिए रखे खुले सरसों के तेल का नमूना लेने के बाद करीब 50 लीटर सरसाें के तेल को सीज कर कारोबारी की सुपुर्दगी में दे दिया। टीम ने केसर ब्रांड तेल का नमूना लेकर बचे हुए 60 लीटर तिल के तेल को मौके पर सीज करा दिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है l