{"_id":"5ddeb57e8ebc3e54d146bc08","slug":"11-thousand-rashan-card-would-be-rejected-hathras-news-ali219923513","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार राशन कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार राशन कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के 11 हजार राशन कार्ड धारकों के कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार लटक गई है। इन राशन कार्डों से पिछले तीन माह से लगातार खाद्यान्न का उठान नहीं किया जा रहा है। इस बाबत इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। विभाग की ओर से इन कार्डों का चिन्हांकन कर लिया है।
शासन स्तर से खाद्यान्न उठान की सीधी मॉनीटरिंग की जा रही है। खाद्यान्न उठान में आधार कार्ड व प्रॉक्सी सिस्टम से होने की पूरी मॉनीटरिंग की जा रही है। इसी के चलते संज्ञान में आया है कि जिले में 11 हजार कार्ड धारकों ने पिछले तीन माह से लगातार खाद्यान्न का उठान नहीं किया है।
इस बाबत इन कार्ड धारकों को चिह्नित किया गया है। इन कार्ड धारकों के राशन डीलरों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द इन कार्डधारकों के आधार कार्ड को एकत्रित कर राशन कार्ड से लिंक कराएं और कार्डधारक न होने की स्थिति में इसकी रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराएं। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि खाद्यान्न उठान में पारदर्शिता बरती जा रही है। जिले के 11 हजार कार्ड धारक खाद्यान्न का उठान नहीं कर रहे हैं। इन कार्ड धारकों के आधार संबंधी एकत्रित किया जा रहा है। अगर यह डाटा नहीं मिलता है, तो निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।