{"_id":"648464e3994300118d0b56fb","slug":"11-child-laborers-freed-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 11 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, काम कराने वालों को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 11 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, काम कराने वालों को थमाए नोटिस
Sat, 10 Jun 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:26 PM IST
सार
बाल श्रम की भट्टी में नौनिहाल लगातार तप रहे हैं। जिले में काफी संख्या में बाल श्रमिक चाय, कपड़ा, किराना, हलवाई आदि की दुकानों पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम व सौनू राजौरा के नेतृत्व में शहर के हलवाई खाना, घंटाघर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दुकानों से छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
हलवाई खाना बाजार में छापेमारी करती श्रम विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में बाल श्रम रुकने का नाम नहीं रहा है। शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने शहर के घंटाघर क्षेत्र व दादनपुर ढकपुरा में ईट भट्टों पर कार्य कर रहे बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। साथ ही काम करने वालों को नोटिस थमाया। अब इन पर जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बाल श्रम की भट्टी में नौनिहाल लगातार तप रहे हैं। जिले में काफी संख्या में बाल श्रमिक चाय, कपड़ा, किराना, हलवाई आदि की दुकानों पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम व सौनू राजौरा के नेतृत्व में शहर के हलवाई खाना, घंटाघर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दुकानों से छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
वहीं दादनपुर ढकपुरा में ईट भट्टा पर कार्य कर रहे छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इन स्थानों पर काम कराने वाले लोगों को श्रम विभाग की ओर से नोटिस दिया गया है। आगे काम न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन