1,06,121 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में पोलियो बूथों पर 0 से पांच साल के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। सुबह से शाम तक चले इस अभियान में अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी अस्पतालों और पोलियो बूथों पर दवा पिलाने के लिए उमड़ते रहे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में रविवार को 793 पोलियो बूथ बनाए गए थे। इन पोलियोबूथों पर पोलियो की दवा का पूरा इंतजाम किया गया था। स्वास्थ्य कार्यकत्रि व कर्मचारियों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। शहर में किलागेट पर लगे पोलियो बूथ का उद्घाटन सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने किया। उन्होने बच्चों को दवा भी पिलाई। उन्होने कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन इसे अब किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देना है। इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। मुरसान में स्टेट बैंक के पास लगे पोलियो बूथ का भी उन्होने उद्घाटन किया। सीएचसी व पीएचसी पर भी पोलियो की दवा पिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि पूरे जिले में एक लाख छह हजार एक सौ इक्कीस बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अब 18 व 19 जनवरी को छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक घर घर जाकर पिलाए जाने का अभियान चलाया जाएगा।
-----------