{"_id":"5cae314abdec2214114a441c","slug":"101554919754-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का खेल- सादाबाद में जन्मा बिना हाथ वाला बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का खेल- सादाबाद में जन्मा बिना हाथ वाला बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर की सब्जी मंडी के सामने स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पर बुधवार को बिना हाथ वाले एक बच्चे ने जन्म लिया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कोई इसे कुदरत का करिश्मा तो कोई पूर्व जन्म में किए गए किसी कार्य का परिणाम बता रहा था।
जानकारी के मुताबिक थाना खंदौली क्षेत्र के गांव बैलोठ के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सादाबाद स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पर भर्ती कराया था। एएनएम और अन्य स्टाफ ने महिला को करीब आठ बजे प्रसव कराया। प्रसव के बाद हुए बच्चे को जब देखा गया तो उसके दोनों हाथों के पंजे नहीं थे।
कलाई से लेकर उंगलियों का पूरा हिस्सा गायब था। हालांकि यह बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। विकृति के साथ जन्मे इस बच्चे को देखकर माता पिता भी थोड़ा मायूस हो गए। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि बच्चे के हाथ न होने को एक विकृति ही कहा जाएगा।